पाकिस्तान के इन्फ्लुाएंसर शायन अली ने इस्लाम छोड़ सनातन धर्म अपनाया, बोले- बुरे वक्त में भगवन कृष्ण ने मेरा हाथ थामा, फैंस चौंक पड़े

अंतर्राष्ट्रीय नई दिल्ली पाकिस्तान राष्ट्रीय

नई दिल्ली| पाकिस्तान के जाने-माने इन्फ्लुएंसर शायन अली ने ‘घर वापसी’ की है। शायन के इस्‍लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाते ही उनके फैंस चौंक गए हैं। उन्‍होंने सोशल मीडिया ट्वीटर पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा है कि दो साल से अपने पूर्वजों की संस्कृति और जीवन शैली को देखा। आज मैं आधिकारिक तौर पर ‘घर वापसी’ की घोषणा कर रहा हूं। मुझ पर भरोसा रखने के लिए इस्‍कॉन का धन्यवाद। सनातन धर्म अपनाने के बाद उन्होंने ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट के साथ अपनी फोटो भी शेयर की। इसमें उनके पीछे भारतीय ध्वज तिरंगा है और माथे पर टीका देखा जा सकता है। शायन ने अपने ट्विटर बायो में लिखा है कि जन्म से पाकिस्तानी, दिल से हिंदुस्तानी’।

शायन ने अपने ट्वीट में लिखा कि पाकिस्तानी एजेंसियों की प्रताड़ना की वजह से 2019 में मुझे पाकिस्तान छोड़ना पड़ा। मैं डिप्रेशन में चला गया था। मैं हार मानने वाला था। लेकिन ‘कृष्ण’ ने मेरा हाथ थाम लिया। अब अपने पूर्वजों को गौरवान्वित करने का समय आ गया है। शायन ने भारत के लिए लिखा है कि ‘घर तो घर होता है। मैं बहुत जल्द अपनी मातृभूमि की यात्रा करने वाला हूं, जहां मेरे सभी पूर्वजों का जन्म हुआ था। शायन अली ने लिखा कि मैं किसी भी अन्य धर्म के खिलाफ नफरत का हिस्सा नहीं बनूंगा। मैं आपकी मान्यताओं का सम्मान करता हूं और मैं चाहता हूं कि आप मेरे विश्वासों का सम्मान करें क्योंकि मेरी गीता मुझे हर व्यक्ति का सम्मान करना सिखाती है, चाहे उसका धर्म कोई भी हो।

उन्होंने लिखा कि जानबूझकर या अनजाने में जिसे भी चोट पहुंचाई है, इस खास दिन पर मैं उन सभी से माफी मांगता हूं। मैं लोगों को चोट पहुंचाकर अपने जीवन की इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत नहीं करना चाहता। आज मुझे अपनी जड़ों में वापस आने पर खुद पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि मेरे पूर्वज भी ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे। आप सभी को प्यार भेज रहा हूं। हरे कृष्ण।

Leave a Reply