टाटा से निकाले जाएंगे 12,000 से अधिक कर्मचारी, कंपनी के कामकाज पर असर इस वजह से लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय व्यापार

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज अगले वित्तीय वर्ष 2026 में अपने कर्मचारियों की संख्या में करीब 2% की कमी करेगी। इसका भारत में एआई ​स्किल पर असर होगा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 12,000 से ज्यादा नौकरियां खत्म होंगी। इस कदम का सबसे ज्यादा असर मध्यम और वरिष्ठ स्तर के प्रबंधन पर पड़ेगा, जैसा कंपनी के एक बयान के हवाले से बताया। टीसीएस के सीईओ के. कृतिवासन ने इस महीने कहा था कि ग्राहकों के फैसले लेने और नई परियोजनाएं शुरू करने में देरी हो रही है। इससे कंपनी के कामकाज पर असर पड़ रहा है। इसी कारण से कंपनी ने यह निर्णय लिया है।

Leave a Reply