पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती, एक सप्ताह में दो बार हुए बेहोश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती, एक सप्ताह में दो बार हुए बेहोश

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले सप्ताह दो बार बेहोश होने के बाद सोमवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया, जहां उनका एमआरआई किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 10 जनवरी को धनखड़ को ‘वॉशरूम’ में दो बार बेहोशी का दौरा पड़ा।

ये भी पढ़े : कोहली वनडे में सिर्फ 1 रन बनाते ही सचिन हो जाएंगे पीछे

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज उन्हें एम्स ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें जांच के लिए भर्ती करने की सलाह दी।’’ धनखड़ पहले भी कई बार बेहोश हो चुके हैं, जिनमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली की घटनाएं शामिल हैं जहां वह उपराष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक कार्यक्रमों में गए थे। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply