भारत के 119 निर्वासितों को लेकर अमेरिकी विमान आज अमृतसर पहुंच सकता है

पंजाब राष्ट्रीय राष्ट्रीय

चंडीगढ़। भारत के 119 अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी विमान 15 फरवरी को अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंच सकता है। पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से भारत निर्वासित किए जाने वाले व्यक्तियों का यह दूसरा समूह होगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 119 अवैध भारतीय प्रवासियों में पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के 8, उप्र के 3, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के 2-2 और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर का एक-एक व्यक्ति शामिल है। निर्वासित लोगों को लेकर एक अन्य अमेरिकी विमान भी 16 फरवरी को पहुंचने की उम्मीद है। कुछ दिन पहले एक अमेरिकी सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा था, जिनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से तथा 30 पंजाब से थे।

Leave a Reply