पंजाब के बठिंडा में बस अनियंत्रित होकर पुल से नाले में गिरी, 8 यात्रियों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

पंजाब राष्ट्रीय राष्ट्रीय

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से नाले में गिर गई। इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। बठिंडा के जीवन सिंह वाला के पास बड़ा हादसा हो गया है. यात्रियों से भरी एक बस पुल से सीधे नीचे गंदे नाले में गिर गई है. प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एक निजी परिवहन कंपनी की बस बठिंडा-शार्दुलगढ़ लोकल रूट पर चल रही थी. घायल लोगों को बस से अस्पताल ले जाया जा रहा है. बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ये हादसा कैसे हुआ ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है. बठिंडा के एसएसपी अवनीत कोंडल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. एसएसपी अवनीत कोंडल ने बताया कि तलवंडी साबो के SHO मौके पर पहुंचे.

24 यात्रियों की हालत गंभीर

हादसे को लेकर आशंका जताई जा रही है कि बारिश हो रही थी और शायद बस की रफ्तार बहुत तेज थी इसी के चलते हादसा हुआ है. हालांकि हादसा कैसे हुआ इसको लेकर अभी को जानकारी नहीं मिली है. वहीं हादसे का शिकार हुई बस में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है. 24 यात्रियों को हालत गंभीर बताई जा रही है.

Leave a Reply