लखनऊ। राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) सोनम किन्नर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि अब मैं संगठन में कार्य करूंगी, सरकार में नहीं। संगठन सरकार से बड़ा है। उन्होंने सरकार से नाराज होकर कहा कि अफसरों ने सरकार का बेड़ा गर्क कर दिया है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। बता दें कि सोनम किन्नर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने पहुंचीं थीं। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वह अपना इस्तीफा दे सकती हैं।
किन्नर बोर्ड की अध्यक्ष सोनम किन्नर ने कहा कि मैंने सीएम योगी से शिकायत कर कहा है कि मेरे विभाग में कोई अफसर काम नहीं करते हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब मैं संगठन में कार्य करूंगी, सरकार में नहीं। संगठन सरकार से बड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे अधिकारी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते हैं।


