आप और केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने पेश की 200 पन्नों की चार्जशीट

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| ईडी ने शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट (चार्जशीट) राउस एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की है। ईडी के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि किसी राजनीतिक दल को कंपनी मानते हुए उसे आरोपी बनाया गया है।

ईडी ने पहली बार किसी घोटाले में किसी राजनीतिक दल को आरोपी बनाया है। ईडी ने दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। सूत्रों की मानें तो ईडी ने 200 पन्नों में चार्जशीट दाखिल की है।

पहली बार राजनीतिक दल को बनाया आरोपी

ईडी ने शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट (चार्जशीट) राउस एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर मामले में यह आठवां आरोप पत्र है। ईडी के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि किसी राजनीतिक दल को कंपनी मानते हुए उसे आरोपी बनाया गया है।

ईडी ने आरोपपत्र में क्या-क्या कहा

सूत्रों के अनुसार चार्जशीट में ईडी ने दावा किया है कि मनीष सिसोदिया और के कविता के साथ अरविंद केजरीवाल भी हैं ‘मास्टरमाइंड’
ईडी ने अपने आरोप पत्र में आप को आरोपी के रूप में नामित किया है
पहली बार किसी राजनीतिक दल को मनी लॉन्ड्रिंग जांच में आरोपी के रूप में नामित किया गया है
ईडी ने कहा है कि पीएमएलए की धारा 70 के तहत आप कंपनी के रूप में मुकदमा चलाने के लिए उत्तरदायी है
ईडी का कहना है कि मनी लॉन्ड्रिंग जांच से पता चलता है कि अपराध की आय का इस्तेमाल ने अपने गोवा चुनाव अभियान में लगाया गया
आप ने गोवा चुनाव प्रचार में 45 करोड़ रुपये खर्च किए

Leave a Reply