‘राहुल गांधी की जड़ें इटली में…. वो भारत को नहीं जानते’, जमकर बरसे शिवराज सिंह चौहान

खंडवा प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

खंडवा| मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दोनों राजनीतिक पार्टियां फ्रांटफुट पर खेल रही है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब तक एमपी में तीन चरण के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए हैं। एमपी में चौथे चरण और अंतिम चरण को लेकर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने हैं। इसी दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान खंडवा पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की जड़े भारत में नहीं, इटली में है, वो भारत को नहीं जानते।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने क्या कहा

खंडवा के मूंदी में सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के बयानों पर उन्हें सख्त आपत्ति है। क्योंकि भारत का विचार, भारत की धरती, भारत की माटी, भारत की परंपरा, भारत के जीवन मूल्यों को कांग्रेस खत्म करना चाहती है। राहुल गांधी की जड़ें भारत में नहीं है, उनकी जड़ें इटली में हैं। वो भारत को नहीं जानते। इसी कारण से इधर-उधर की बातें करते हैं। कांग्रेस खतरनाक हो गई है। इसका कारण ये है कि सुरेश पचौरी जैसे लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की बुद्धि पर मंथरा बैठ गई है। अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हुई, तब देश खुश था। बहनों ने दीपक जलाए, नौजवानों ने पताकाएं फहराई, लेकिन रोई सिर्फ एक पार्टी। अंसारी परिवार ने बाबरी की लड़ाई लड़ी लेकिन वो भी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए। कांग्रेस को भी बुलाया गया था लेकिन उन्होंने लिखकर मना कर दिया। उनका कहना था कि मुहूर्त खराब है। जब तक धरती, सूरज और चांद रहेंगे, तब तक लिखा रहेगा कि कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया था।

Leave a Reply