भोपाल मेट्रो का बदला टाइम-टेबल : अब सुबह नहीं, दोपहर से चलेगी मेट्रो , जानें नया शेड्यूल

भोपाल मेट्रो का बदला टाइम-टेबल : अब सुबह नहीं, दोपहर से चलेगी मेट्रो , जानें नया शेड्यूल

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने प्रायोरिटी कॉरिडोर (एम्स से सुभाष नगर) के बीच भोपाल मेट्रो ट्रेन सचालन में बड़ा बदलाव किया है। सोमवार, 5 जनवरी 2025 से भोपाल में अब मेट्रो सुबह नहीं चलेगी। दोपहर 12 बजे से मेट्रो का सफर शुरू होगा, जो शाम 7.30 बजे तक चलेगा। भोपाल में देश की 26वीं और मध्यप्रदेश की दूसरी मेट्रो ट्रेन को शुरू हुए मुश्किल से 14 ही दिन हुए हैं।

सुबह की पाली में नहीं मिलेगी मेट्रो
समय के साथ-साथ मेट्रो की फ्रीक्वेंसी पर भी बड़ा असर पड़ा है। इस फैसले ने उन हजारों यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है जो सुबह के समय अपने काम पर जाने के लिए मेट्रो पर निर्भर थे। इस बदलाव का सबसे नकारात्मक प्रभाव सुबह की शिफ्ट वाले ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और कॉलेज के छात्रों पर पड़ेगा। अब यात्रियों को हर स्टेशन पर मेट्रो के लिए 75 मिनट का लंबा इंतजार करना होगा। पूरे दिन में अब 17 की जगह केवल 13 ट्रिप ही संचालित किए जाएंगे। रविवार, 4 जनवरी 2026 तक एम्स से सुभाष नगर तक सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक मेट्रो चलेगी।

जानें क्यों बदला गया टाइम टेबल ?

  • शुरुआती उत्साह में भारी गिरावट : 21 दिसंबर को रिकॉर्ड 6,568 यात्रियों ने सफर किया था, लेकिन मात्र 10 दिनों के भीतर 30 दिसंबर तक यह संख्या गिरकर 967 पर आ गई। यह लगभग 85% की भारी गिरावट है, यानी नियमित यात्री मेट्रो से नहीं जुड़ पा रहे हैं।
  • हॉलिडे और इवेंट पर डिपेंडेंसी : आंकड़ों से साफ है कि लोग मेट्रो का उपयोग सफर के बजाय घूमने के लिए कर रहे हैं। यही कारण है कि 25 दिसंबर (क्रिसमस) को संख्या बढ़कर 4,264 और 1 जनवरी (न्यू ईयर) को 2,023 हुई, जबकि सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 1,000 के आसपास सिमट गया है।
  • वर्किंग डेज में घटती रुचि : 26 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच सिर्फ 1 जनवरी को छोड़कर यात्री संख्या लगातार कम रही है। 30 दिसंबर को अब तक का सबसे कम 967 ट्रैफिक देखा गया, जो परिचालन लागत के लिहाज से चिंताजनक है।

ये भी पढ़े : इंदौर त्रासदी पर सीएम ने अब बड़े अफसरों को हटाया, कमिश्नर पर भी गिरी गाज

 

Leave a Reply