‘आतंक की आपूर्ति करने वाला देश आटे के लिए संघर्ष कर रहा’ पीएम मोदी का पाकिस्तान पर निशाना

अंतर्राष्ट्रीय पाकिस्तान

पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर काम कर रही है।

भारत में इस वक्त लोकसभा चुनाव 2024 का सीजन चल रहा है। केंद्र की मोदी सरकार अपने कार्यों की पीठ थपथपा रही है। वहीं, भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान बीते कई सालों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। अब पीएम मोदी ने भी चुनावी रैली से पाकिस्तान पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश के दमोह में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो देश आतंक की आपूर्ति करता था वह इन दिनों आटे के लिए संघर्ष कर रहा है।

पीएम मोदी ने दमोह की रैली में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया में कई देशों की हालत खराब हो चुकी है। कई दिवालिया हो रहे हैं। यहां तक की हमारा पड़ोसी देश जो आतंकवाद का आपूर्तिकर्ता था, अब वह आटा की आपूर्ति के लिए संघर्ष कर रहा है। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर काम कर रही है। उनकी सरकार किसी के दबाव में नहीं आती या किसी के सामने नहीं झुकती।

अगले 5 साल महत्वपूर्ण

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए इस बार पर जोर दिया कि दुनिया के वर्तमान हालात को देखते हुए भारत में एक स्थिर और मजबूत सरकार बहुत जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि कोविड के समय दुनिया में अराजकता थी लेकिन भाजपा सरकार दुनिया भर से अपने नागरिकों को वापस ले आई। पीएम ने कहा कि जब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं, तब एक ऐसी सरकार की ज़रूरत है जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम हो।

Leave a Reply