कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से फिर नकुल नाथ को दिया लोस का टिकट, दस सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश लोस चुनाव के लिए कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से नकुल नाथ को टिकट दिया है। कांगेस ने इस बार 3 विधायकों को भी लोकसभा का टिकट दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजू दगी में नई दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सीटवार प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर निर्णय लिया गया।

कहां से किसे मिला टिकट

भिंड – फूल सिंह बरैया
टीकमगढ़ – पंकज अहिरवार
सतना – सिद्धार्थ कुशवाहा
सीधी – कमलेश्वर पटेल
मंडला – ओंकार सिंह मरकाम
छिंदवाड़ा – नकुल नाथ
देवास – राजेंद्र मालवीय
बैतूल – रामू टेकाम
धार – राधेश्याम मूवेल
खरगोन – पोरलाल खरते

जीतू पटवारी ने दी यह जानकारी

बैठक के बाद जीतू पटवारी ने फोन पर बताया कि हमने 70 प्रतिशत सीटों नाम तय कर लिए हैं। सर्वे के आधार पर जो सर्व श्रेष्ठ होगा, उसे चुनाव लड़ाया जाएगा। मुझे या वरिष्ठ नेता के चुनाव लड़ाने का निर्णय पार्टी लेगी। उसका निर्णय सभी को मान्य होगा।

अरुण और सचिन यादव पहुंचे दिल्‍ली
उधर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव सोमवार को अपने भाई कसरावद से विधायक सचिन यादव के साथ दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह से भेंट की। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें गुना संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाने पर विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply