22 जनवरी को मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया जाएगा

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली। राम मंदिर के गर्भ गृह में कर्नाटक के मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने इस बात की जानकारी दी है। चंपत राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मूर्ति का वजन 150 से 200 किलोग्राम तक होगा। चंपत राय ने अरुण योगीराज के बारे में बताया कि वह बहुत ही शानदार शिल्पकार हैं। उन्होंने केदरानाथ में शंकराचार्य की मूर्ति को बनाया है। इंडिया गेट पर लगी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति को उन्होंने ही बनाया है। वह जब अयोध्या रामलला की मूर्ति को बना रहे थे तब उन्हें 15 दिन तक मोबाइल से दूर रखा गया था। अब उनकी बनाई मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा कर गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।

5 साल की अवस्था में दिखेंगे रामलला
चंपत राय ने बताया कि भगवान राम की 5 साल की अवस्था को दर्शाते हुए मूर्ति बनाई गई है। दरअसल, रामलला की मूर्ति के लिए तीन मूर्तिकारों को चुना गया था। उनकी बनाई गई मूर्ति को चुनने के लिए ट्रस्ट के लोगों ने गुप्त मतदान किया था। उसके बाद अरुण योगीराज की बनाई मूर्ति को चुना गया है।

Leave a Reply