सुकमा। 2021 में जिले के टेकलगुड़म में नक्सली हमला हुआ था जिसमें 22 जवान शहीद हुए थे उस घटना में शामिल रहे नक्सली हमेला हिड़मा और उसकी पत्नि रव्वा उर्फ भीमे समेत सात नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया है। सभी पर 32 लाख के इनाम घोषित थे। पूछताछ कर पुलिस ने जानकारी जुटाई साथ ही उन्हे प्रोत्साहन राशि गई और पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात अधिकारियों ने कही। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष सात नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है।
इसमें एक दंपति भी शामिल है, सभी पर 32 लाख की इनामी राशि घोषित है। आत्म समर्पित नक्सलियों में से हमेला हिडमा सीसीएम माड़वी हिड़मा का गार्ड (8 लाख), रव्वा उर्फ भीमे पीपीसीएम (8 लाख) बारसे सोना बटालियन नंब 01 का राजनीति इंचार्ज (8 लाख), उईका लालू एसजेडसीएम (2 लाख), माड़वी कोसी कृषि शाखा सदस्य (2 लाख), मड़कम हुंगा मोरपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष (2 लाख), मुचाकि बुधरा पूवर्ती आरपीसी मलिषिया कमांडर (2 लाख) का इनाम घोषित था।
शासन की योजनाएं पहुंच रही है – किरण चव्हाण
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि अंदरूनी इलाकों में कैप खुल रहे हैं और लगातार आपरेषन चल रहे है जिसके कारण नक्सली सरेंडर कर रहे है या फिर छोड़कर भाग रहे हैं। इस बार पंचायत चुनाव भी शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है। अब सड़क, बिजली और शासन की योजनाए पहुंच रही हैं जिससे प्रभावित होकर नक्सली आत्म समर्पण कर रहे है। मैं नक्सलियों से अपील करता हूं कि आत्म समर्पण करे और मुख्य धारा से जुड़कर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाएं।


