एजेंसी, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजकीय दौरे पर भारत आयेगें। बता दें कि यह दौरा दिल्ली में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक समिट के लिए होगा। जहां पीएम मोदी के निमंत्रण पर दोनों नेता द्विपक्षीय संबधो को मजबूत बनाने पर जोर देंगे। यूक्रेन से युद्ध के बाद से पहली बार राष्ट्रपति पुतिन भारत आएंगे। इससे पहले कई मौको पर उनका भारत आने का कायक्रम टल चुका हैं। इस बार पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं वह 4-5 दिसंबर 2025 23वें भारत-रूस वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे और रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष सहयोग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा करेगें इसके अलावा दोनों नई साझेदारी का मार्ग भी प्रशस्त करेगें। दोनों नेताओं की कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने की सम्भावना है। आपको बता दें विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में भी कहा गया है कि पुतिन की यह यात्रा भारत-रूस विशेष एवं रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। दोनों देश दशकों पुराने सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं।


