5 दिन की गिरफ्तारी के बाद एल्विश यादव को मिली जमानत

महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय राष्ट्रीय

मुंबई| 5 दिन की गिरफ्तारी के बाद फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार 22 मार्च को सांपों के जहर की तस्करी के मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद कोर्ट ने एल्विश यादव को जमानत दे दी गई।
एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने दी बड़ी जानकारी
एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने कहा, ‘दालत ने एल्विश यादव को 50,000 रु की दो जमानत राशि पर जमानत दी है।
राहत में एल्विश यादव
एल्विश यादव की मुश्किलें कम होती दिख रही है। गुरुवार को एल्विश यादव पर लगा एनडीपीएस एक्ट नोएडा पुलिस ने हटा दिया। दरअसल एल्विश यादव को ‘वन्य जीव संरक्षण अधिनियम’ के तहत यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं इस मामले में बीते गुरुवार को उनकी जमानत पर सुनवाई के लिए एल्विश नोएडा की एक स्थानीय अदालत में लाया गया, लेकिन सुनवाई टल गई।

Leave a Reply