31 अगस्त से नए यूपीआई दिशानिर्देश, अब आसानी से निकाल सकते हैं लोन की रकम, दुकानदार को भेज सकते हैं पैसे

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय व्यापार

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत सरकार जल्द ही यूपीआई पेमेंट करने वालो को बड़ी खुशखबरी देने वाली है। यूपीआई के जरिये पेमेंट में बदलाव होने वाला है। अब यूजर्स गोल्ड लोन, बिजनेस लोन और एफडी के जरिए भी पेमेंट भेज पाएंगे। इसके लिए लोन अकाउंट को यूपीआई सिस्टम से लिंक किया जा सकेगा। इसे बिसनेस कार्ड से लेकर क्रेडिट कार्ड तक के पेमेंट फोनपे, गूगल पे पेटीएम जैसे यूपीआई ऐप से कर सकेगें। आपको बता दें कि यह नियम 31 अगस्त 2025 से लागू हो जायेगा।

लोन का पैसा निकलने के लिए बैंक जाने की नहीं होगी जरुरत
बता दें कि पेमेंट के तरीको को आसान सिक्योर बनाये रखने के लिए एनपीसीआई ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है जिसके चलते एक बार फिर से पेमेंट करने के लिए दायरे को बढ़ाया गया है। अभी के लिए यूजर्स केवल Savings या Overdraft account ही पेमेंट सिस्टम से लिंक कर सकेंगे जिससे पेमेंट किया जा सकेगा। इसके अलावा rupay, Credit Card को भी पेमेंट से जोड़ा गया है। इसकी संख्या कम है अब इस नियम के साथ ग्राहक बिना बैंक में जाये गोल्ड लोन पर्सनल लोन का पैसा ऑनलाइन ही निकल लेंगे।

क्या है एनपीसीआई के नए नियम
मौजूदा नियमो में पी 2 पी एम मनी ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध है नए नियमो में c के साथ पी 2 पी एम भी लागु होगा। जिससे आप नकद भी निकल सकेंगे। इसके अलावा एनपीसीआई के कुछ नियम भी है। जैसे यूजर्स एक दिन में 1 लाख तक का पेमेंट अकाउंट से निकल सकेंगे। इसके अलावा, पी2पी दैनिक लेनदेन लिमिट भी 20 कर दी गई। इसके अलावा आप यूपीआई के जरिये कौन सा पेमेंट कर पाएंगे इसका फैसला बैंक करेगा। जैसे मान लीजिये आपने पर्सनल लोन लिया है बैंक हॉस्पिटल बिल या स्कूल कॉलेज की फी के लिए लोन का पैसा मिलने की इजाजत दे। ये सुविधा उन व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित होगी । जिन्होंने 2 से 3 लाख का छोटा लोन ले रखा हो या फिर लेते हो उन्हें हर बार बैंक के चक्कर काटने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

Leave a Reply