3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है

जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राष्ट्रीय

जम्मू| अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा 2025 की तारीखों को बुधवार को ऐलान कर दिया है। जम्मू और कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई, 2025 को शुरू होगी। 39 दिनों तक चलेगी वाली यह यात्रा रक्षा बंधन के दिन 9 अगस्त को समाप्त होगी। यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्राइन बोर्ड की बैठक के दौरान लिया गया, जो अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

सुचारू तीर्थयात्रा के लिए तैयारियां जारी
तिथियां तय होने के साथ ही अधिकारी अब तीर्थयात्रा के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी। पवित्र तीर्थस्थल पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा, चिकित्सा सहायता और रसद व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

अमरनाथ यात्रा का महत्व
अमरनाथ यात्रा सबसे प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थयात्राओं में से एक है, जो देश भर से श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। अमरनाथ गुफा के अंदर प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग का आशीर्वाद पाने के लिए तीर्थयात्री हिमालयी भूभाग से होकर एक कठिन यात्रा करते हैं।

जानिए कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन?
पिछले साल अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल,2024 को शुरू हुआ था। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाता है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 दिन बाद यानी 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर परमिट
बताया जा रहा है कि इसमें पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर परमिट जारी किए जा सकते है। दिशानिर्देशों में बताया गया है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चे और 75 साल से अधिक उम्र के लोग रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकते। सबसे खास बात, अमरनाथ यात्रा शुरू करने से पहले सभी यात्रियों को हेल्थ सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा।

Leave a Reply