18 साल का सूखा खत्म कर आरसीबी ने जीती पहली आईपीएल ट्रॉफी, पंजाब को 6 रन से दी शिकस्त

क्रिकेट खेल गुजरात राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, अहमदाबाद| आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में आरसीबी और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली ने 43 रन बनाए और उमरजेई की गेंद पर आउट हुए। मयंक अग्रवाल ने 24 रन बनाए और चहल की गेंद पर अर्शदीप के हाथों कैच आउट हुए। रजत पाटीदार ने 26 रन बनाए और काइल जैमीसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। लियाम लिविंगस्टोन ने 25 रन बनाए और काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हुए। आरसीबी ने 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 190 रन बना लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल क्रीज पर हैं। अर्शदीप सिंह ने 3.5 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। फिलहाल, आरसीबी ने पंजाब किग्स को 6 रनों से हराते हुए पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली है, और उन्होंने 18 साल का सूखा खत्म कर दिया। दरअसल, 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरूआत काफी दिलचस्प थी। बल्लेबाजी करने आए प्रियांश आर्या 24 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 19 गेंदों में चार चौके लगाए थे। जिसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी 22 गेंदों में 26 रन बनाकर अपना विकेट गवां बैठे। प्रभसिमरन ने दो छक्के लगाते हुए अपनी पारी खेली।

इसके बाद जोश इंगलिश् 39 और श्रेयर अय्यर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं जोश इंगलिश् ने 32 गेंदों में कुछ बेहरीन शॉट्स लगा। हालांकि, इनके आउट होने के बाद नेहाल वधेरा और शशांक सिंह आरसीबी की गेंदबाजी को संभल कर शॉट्स लगाने की कोशिश करते रहें। फिलहाल, 12 ओवर में पंजाब किंग्स चार विकेट के नुकसान पर 102 रन तक पहुंच सकी। नेहाल वधेरा भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वह 18 गेंदों में मजह 15 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके मार्कस स्टेइनिस शंशाक सिंह का साथ देने पहुंचे लेकिन वह छह रन बनाकर आउट हो गए। मार्कस स्टेइनिस के आउट होने के बाद अजमतुल्लाह ओमरजाई बल्लेबाजी करने आए। 16 ओवर में पंजाब छह विकेट के नुकसान पर 145 रनों तक बामुश्किल से पहुंची। इस बीच पंजाब को 17वें ओवर में सातवां झटका अजमतुल्लाह ओमरजाई के आउट होने पर लगा। वह एक रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब के खराब प्रदर्शन को देखकर प्रीति जिंटा भी निराश हो गई। इसके बाद काइल जेमीसन शशांक सिह का साथ देने पहुंचे। हालांकि, आरसीबी ने नई रणनीति से गेंदबाजी में बदलाव कर पंजाब को 6 रनों से हराया दिया। जिसमें शशांक ने 30 गेंदों पर 61 रनों की नाबाद पारी खेली।

विराट कोहली ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाज
आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शिखर धवन को पछाड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके मारने का रिकॉर्ड हासिल किया। धवन ने 222 मैचों में 768 चौके लगाए थे, जबकि कोहली ने 267 मैचों में 771 चौके पूरे किए।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक फाइनल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 फाइनल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। आरसीबी की पारी की शुरुआत विराट कोहली और फिल साल्ट (16 रन) ने की। इसके बाद कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ 38 रनों और कप्तान रजत पाटीदार के साथ 40 रनों की साझेदारी की। कोहली ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल थे। उन्हें 15वें ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई ने आउट किया।

विराट कोहली का नया कीर्तिमान

फाइनल में 3 चौके लगाकर कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 771 चौके पूरे किए और शिखर धवन (768 चौके) को पीछे छोड़ दिया। धवन अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। कोहली ने एक सीजन में सबसे ज्यादा चौके साल 2016 में लगाए थे, जब उन्होंने 83 चौके जड़े थे। उस सीजन डेविड वार्नर ने 88 चौकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था।

कोहली का आईपीएल करियर

विराट कोहली ने अब तक आईपीएल के 267 मैचों में 8660 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 113 रन है, और वह 8 शतक व 63 अर्धशतक जड़ चुके हैं। हालांकि, फाइनल में वह अर्धशतक से चूक गए।

आईपीएल 2025 में कोहली का प्रदर्शन

इस सीजन कोहली आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 15 पारियों में 656 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 73 रन था, जो पंजाब किंग्स के खिलाफ लीग स्टेज में आया था। इस सीजन उन्होंने 8 अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

पंजाब किंग्स को 191 रनों का लक्ष्य

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। विराट कोहली की 43 रनों की पारी सबसे बड़ी थी। पंजाब किंग्स के लिए काइल जैमीसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए। अर्शदीप ने पारी के आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 रन दिए और 3 विकेट झटके।

Leave a Reply