हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, तेज बहाव में बही गाड़ियां

राष्ट्रीय राष्ट्रीय हिमाचल प्रदेश

शिमला : भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में तबाही मचानी शुरु कर दी है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में अचानक आई बाढ़ के कारण कई गाड़ियां बह गईं। शिमला के पास सरपारा गांव में बादल फटने और भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति आ गई। इससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश से कई हिस्सों में व्यापक क्षति हुई है। कई इलाकों में सड़कें बंद कर दी गई हैं।जिले भर में कई स्थानों पर भूस्खलन की सूचना मिली है। डाउनस्ट्रीम में स्थित कई घर खतरे का सामना कर रहे हैं।

कई इलाकों में तबाही
राज्य के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश के कारण नुकसान की खबर है। कुल्लू जिले में कई वाहन बह गये। कुल्लू शहर के पास माओहल नदी में आठ वाहन बह गए। चंबा में खड़ामुख स्थान पर एक कार एनएचपीसी-II बांध में गिर गयी। इसमें यात्रा करने वाले लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस टीम भरमौर द्वारा खोज एवं बचाव अभियान जारी है। डीईओसी सोलन ने बताया कि अर्की में बादल फटने की घटना सामने आई है। इस घटना से 30-35 बकरियां बह गईं। अचानक आई बाढ़ और मूसलाधार बारिश के कारण मंथला पंचायत का सामुदायिक भवन और प्राकृतिक जलस्रोत बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

हरियाणा में हादसा
दिल्ली, हरियाणा सहित आसपास के राज्यों में मानसून की बारिश के साथ-साथ नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इस बीच हरियाणा के पंचकुला में एक कार नदी में बह गई। कार के अंदर महिला भी थी। जानकारी के मुताबिक नदी किनारे पूजा करने गए परिवार ने कार वहीं खड़ी कर दी, जिसके बाद नदी में अचानक आए पानी के बहाव से कार और उसके अंदर बैठी महिला बहने लगी। जिसको स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से बचाया।

Leave a Reply