सूर्य का चंद्रमा के नक्षत्र में होगा प्रवेश

सूर्य का चंद्रमा के नक्षत्र में होगा प्रवेश, जनवरी में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत

धर्म-आस्था

एजेंसी, नई दिल्ली। सूर्य का चंद्रमा के नक्षत्र में होगा प्रवेश : सूर्य ग्रह 24 जनवरी को चंद्रमा के नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन लोगों को पारिवारिक जीवन के साथ ही करियर में भी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

वृषभ राशि
चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। आप करियर के क्षेत्र में नए अनुभव करेंगे और कुछ लोगों को मनचाही नौकरी भी इस दौरान मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धार्मिक भावनाओं से आप ओतप्रोत होंगे और इस दौरान किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। सूर्य गोचर के बाद आप रिश्तों की अहमियत को समझेंगे।

कर्क राशि
आपके लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना सामाजिक स्तर पर ख्याति दिलाने वाला साबित होगा। आपके कार्यों की तारीफ लोग कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी आपकी स्थिति एक नायक की होगी। करियर से जुड़ी समस्याओं का आपको समाधान प्राप्त हो सकता है। रोज गार की तलाश में लगे लोगों को नौकरी मिलने के योग बनेंगे। कुछ लोगों को सोशल मीडिया के जरिए जबरदस्त ख्याति प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। संचित धन में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का आपको सानिध्य मिलेगा। पैतृक कारोबार करने वाले इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। नौकरी करते हैं तो आपके काम की तारीफ सीनियर्स कर सकते हैं। आपकी सेहत में भी इस दौरान अच्छे बदलाव आएंगे। नव विवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

ये भी पढ़ें : 16 जनवरी को रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का उपवास

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। stpv.live एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply