सुप्रीम कोर्ट का क्रिकेटर मोहम्मद शमी को घरेलू हिंसा मामले में नोटिस : हसीन जहां की अर्जी पर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट का क्रिकेटर मोहम्मद शमी को घरेलू हिंसा मामले में नोटिस : हसीन जहां की अर्जी पर मांगा जवाब

क्रिकेट खेल देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा और मेंटेनेंस केस को पश्चिम बंगाल से दिल्ली ट्रांसफर करने की अर्जी दाखिल की है। जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेटर को नोटिस जारी किया। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने यह आदेश पारित किया।

हसीन जहां ने अपनी अर्जी में क्या कहा?
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपनी अर्जी में अपनी बेटी की पढ़ाई और अपने परिवार के करीब रहने की जरूरत के आधार पर केस ट्रांसफर करने की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट ने शमी को पहले भी जारी किया था नोटिस
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने शमी से उनकी पत्नी की अर्जी पर जवाब मांगा था, जिसमें उन्होंने अपने और अपनी बेटी के महीने के मेंटेनेंस को 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग की थी।

ये भी पढ़े : बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान बने बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री : 299 में से 209 सीटें जीतकर कर बनाया इतिहास, नवनिर्वाचित बीएनपी सांसदों ने ली शपथ
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply