सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल। विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव से मुलाकात की और शाम को छिंदवाड़ा कलेक्टर को हटा दिया गया। कलेक्टर के अचानक तबादले को इस मुलाकात से जोड़कर देखा जा रहा है। छिंदवाड़ा कलेक्टर मनोज पुष्प को हटाकर मंत्रालय में अपर सचिव, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग बनाया गया है। उनके स्थान पर शीलेन्द्र सिंह को छिंदवाड़ा कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

कमल नाथ बोले- छिंदवाड़ा के विकास की बात की
गुरुवार को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव से मुलाकात करने के बाद पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा के विषय में बात करने आया था। छिंदवाड़ा बार्डर के बाहर की बात मैं नहीं करता हूं। लोकसभा चुनाव संबंधी एक सवाल पर कहा कि मैं तो केवल वहां के विकास की बात करने गया था।

तन्खा बोले- नहीं मान सकते कमल नाथ कहीं जाएंगे
ईधर, कमल नाथ की भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद सियासत गर्म हो गई। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कमल नाथ – नहीं मान सकते कि कमल नाथ – नकुल नाथ कहीं जा रहे हैं। नाथ का कांग्रेस से गहरा संबंध रहा है। परिवर्तन का समय है इसलिए कुछ कह नहीं सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे बारे कहा जा रहा है कि मैं कांग्रेस में जा रहा हूं।

Leave a Reply