पूर्णिमा के दिन गंगा या अन्य किसी पवित्र नदियों में स्नान-दान करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन किए गए दान-पुण्य का व्यक्ति को 32 गुना अधिक फल प्राप्त होता है। ऐसे में अगर आप भी पुण्यकारी फलों की प्राप्त करना चाहते हैं तो पूर्णिमा के दिन अपनी क्षमतानुसार कुछ न कुछ जरूर दान करें। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन कार्यों को गलती से भी नहीं करना चाहिए वरना आपका जीवन परेशानियों से घिर सकता है। तो आइए जानते हैं कि साल की आखिरी पूर्णिमा के दिन किन कामों को नहीं करना चाहिए।
पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये काम
- पूर्णिमा के दिन बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटना चाहिए। पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।
- पूर्णिमा के दिन सुबह देर तक सोने से बचना चाहिए। अगर संभव हो तो इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और फिर पूजा पाठ करें।
- अगहन पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन जैसे- मांस, मछली, अंडा, प्याज, लहसुन का सेवन बिल्कुल भी न करें। साथ शराब और अन्य नशीले पदार्थों से भी दूर रहे।
- पूर्णिमा के दिन किसी भी गरीब दरवाजे पर आए जरूरतमंद का अपमान न करें। वरना मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े बिल्कुल भी न पहनें। वरना आपके जीवन में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक हो जाएगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। stpv.live एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)


