भोपाल| कैबिनेट की बैठक के बाद गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कृषि मंत्री कमल पटेल, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया की मौजूदगी में बताया कि कल से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान फिर से शुरू हो रहा है । इसमें 67 प्रकार की चिन्हित मामले की सेवाएं दी जाएंगे सीएम हेल्पलाइन का दूसरा चरण जो शुरू हो रहा है। उसमें लंबित सभी समस्याओं को दूर करके सीएम हेल्पलाइन के भी मामलों का निराकरण किया जाएगा। यह दूसरा चरण 16 मई से 31 मई तक चलेगा उसके बाद नए आवेदन 15 जुलाई तक लिए जाएंगे और इनका निराकरण किया जाएगा। अभियान के सही क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने गृह जिले और प्रभार के जिले में दौड़ने के लिए कहा है।
मणिपुर में फंसे बच्चों की जल्द होगी वापसी
बैठक में सीएम ने बताया कि मणिपुर की जो बच्चे 24 छात्र वहां फंसे हुए थे उनको लाने के लिए जानकारी दी है। इसके अलावा रीवा की बेटी चीन में किसी कारण से मौत हुई है। उसकी पार्थिव शरीर को लाने में बड़ा खर्चा आ रहा था मुख्यमंत्री ने कहा है कि चीन से शव लाने के लिए खर्च मध्य प्रदेश सरकार देगी।
तीन नए राजस्व अनुभाग बने
0… छतरपुर जिले की गौरिहार नया राजस्व विभाग बनाया गया है। देवास जिले के टोंक खुर्द को नया राजस्व विभाग बनाया गया है । खंडवा जिले के खालवा में भी नया एसडीएम कार्यालय का सृजन किया गया है
0… मध्य प्रदेश की कैबिनेट ने वेब जीआईएस को भी मंजूरी दी है।
0… रीवा हवाई पट्टी का एमओयू एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से करने की मंजूरी दी गई है।
20 मई तक होगी गेहूं बेचने वाले किसानों को मिलेगी
कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया किसानों की जो गेहूं की खरीदी की 10 मई आखिरी तारीख थी इसे बढ़ाकर 20 मई कर दिया गया है । पहले 30 अप्रैल तक जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर का लाभ किसान जमा करता है तो उसे इसका लाभ मिलेगा इसे बढ़ाकर 20 मई कर दिया गया है 20 मई तक जो भी किसान फसल बेचेगा उन सभी किसानों को 0% ब्याज की योजना का लाभ मिलेगा।
11 लाख किसानों की होगी ब्याज माफी
कैबिनेट की बैठक के बाद सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने बताया पिछली सरकार ने 2018 में जो कमलनाथ उस समय मुख्यमंत्री थे किसानों को झूठे कर्ज माफी की घोषणा की थी। और पैक्स सोसायटिओं के माध्यम से घोषणा का आदेश जारी किया था कि किसानों के कर्ज माफ हो गए। लेकिन जो सहकारी समितियां, पैक्स सोसाइटी गरीब किसानों की अंश पूंजी जमा करके इन समितियों का गठन होता है। 0% ब्याज दर पर खाद और बीज के लिए उपलब्ध कराते हैं। कमलनाथ जी को घोषणा करने के बाद करीब 56 सौ करोड रुपए पैक्स सोसाइटी को डालना चाहिए था लेकिन वह पैसे नहीं डाले। उसके कारण सभी किसान डिफाल्टर हो गए। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे सभी डिफाल्टर किसानों कर्ज माफी के कारण डिफाल्टर हो गए थे। ऐसे 31 मार्च 2023 की स्थिति में अल्पकालीन फसल ऋण एवं प्राकृतिक आपदा के कारण मध्यकालीन परिवर्तित ऋण, मूलधन एवं ब्याज को मिलाकर रुपए दो लाख तक का दिन का कर्ज बकाया है उनके सभी के ब्याज माफ किए जाएंगे। इस योजना के क्रियान्वयन से प्रदेश के सभी प्राथमिक कृषि एवं साख सहकारी समितियों के 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों के ऊपर बकाया जो ब्याज की राशि है लगभग 2123 करोड रुपए माफ किए जाएंगे। सभी किसानों से पैक्स सोसाइटियों के जरिए आवेदन लेंगे। जो भी किसान डिफाल्टर है उनसे आवेदन लेकर अकेले उस समय के कर्ज माफी के कारण डिफाल्टर हुए किसान ही नहीं बल्कि 6 लाख 50 हजार किसान जो जनरल डिफाल्टर हो गए हैं उनके भी आवेदन लेंगे सभी किसानों का जो ब्याज है वह माफ करेंगे ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।


