शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का बनाया गया ब्रांड एंबेसडर, सरकार को कहा धन्यवाद

शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का बनाया गया ब्रांड एंबेसडर, सरकार को कहा धन्यवाद

खेल देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार से शुरु हो रहे पहले दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए यूथ आइकन और अर्जुन अवॉर्डी, शिखर धवन को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा और खेल निदेशालय का उद्देश्य इस मंच के जरिए राजधानी में जमीनी स्तर पर खेलों में भागीदारी को मजबूत करना और प्रतिभा की पहचान करना है। इस टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी के सभी 12 जिलों की 16 जगहों पर किया जाएगा जिसमें हजारों युवा एथलीट बास्केटबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, स्क्वैश और वॉलीबॉल में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़े : अमेरिकी सांसद बोले – “ऐसा लगता है हम डलास में नहीं, पाकिस्तान में हैं”

इस अवसर पर दिल्ली सरकार के शिक्षा और खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा, “दिल्ली खेल महाकुंभ को प्रतिभा और खेलों के विकास के लिए एक बदलाव लाने वाले मंच के तौर पर देखा गया है। ब्रांड एंबेसडर के तौर पर शिखर धवन का जुड़ना इस पहल को बहुत अधिक भरोसा और प्रेरणा देता है, और यह जमीनी स्तर पर विकास, बड़े पैमाने पर भागीदारी को बढ़ावा देने और भविष्य के स्पोर्ट्स टैलेंट की पहचान करने के हमारे मकसद के साथ पूरी तरह से जुड़ता है।” शिखर धवन ने कहा, “मैं बहुत आभारी हूं और इस सम्मान के लिए दिल्ली सरकार और शिक्षा एवं खेल निदेशालय को धन्यवाद देना चाहता हूं। दिल्ली खेल महाकुंभ इस क्षेत्र में खेल के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जो टैलेंट से भरा हुआ है और सही मौके और प्रदर्शन की तलाश में है। एक प्रोफेशनल एथलीट के तौर पर, मैं अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच मिलने की अहमियत समझता हूं और अपने वेंचर दा वन स्पोर्ट्स के जरिए, मैं युवाओं के लिए अपने सपने पूरे करने का रास्ता और इकोसिस्टम बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहा हूं। भारतीय खेलों में दिल्ली की एक समृद्ध विरासत है और मुझे उम्मीद है कि इस एसोसिएशन के जरिए मैं उभरते हुए टैलेंट को स्वयं पर विश्वास करने और भाग लेने के लिए प्रेरित कर पाऊंगा, जिससे दिल्ली को देश की खेल राजधानी बनाने के हमारे विजन में योगदान मिलेगा।”

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply