शर्मनाक! महाराष्ट्र जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से धार्मिक कार्यक्रम में छेड़खानी, एफआईआर दर्ज कराने खुद थाने पहुंची रक्षा खडसे

महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय राष्ट्रीय

मुंबई/जलगांव| महाराष्ट्र में पुणे रेप कांड के बाद अब केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। खडसे पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में खेल राज्य मंत्री के कई अन्य विभाग संभाल रही हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना जलगांव में आने वाले मुक्ताईनगर के मेले में हुई। बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत के लिए खुद केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे को पुलिस थाने में जाना पड़ा। इस मुद्दे उनके ससुर और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे एकनाथ खडसे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस ने शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना संत मुक्ताई यात्रा के दौरान हुई। इस मुद्दे पर रक्षा खडसे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

कहां पर क्या हुआ?
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेली सुरक्षा गार्ड के साथ कोथली गांव में शोभा यात्रा देखने गई थी। उसी समय सुरक्षा गार्ड को कुछ युवकों द्वारा वीडियो बनाने का शक हुआ। सुरक्षा गार्ड ने इस शक के आधार पर युवक के हाथ से मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसकी जांच की। सूत्रों का कहना है कि इस घटना से चारों युवक नाराज हो गए और सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए। आरोपियों की गिरफ्तारी हो, इसलिए रक्षा खड़से पुलिस स्टेशन पहुंच गई हैं। आरोप है कि कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ की। मंत्री के सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मुक्ताईनगर पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुक्ताईनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, मोलेस्टेशन और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी अनिकेत भोई का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड है।

जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ : कांग्रेस बोली- फडणवीस गृह विभाग छोड़ें, महायुति सरकार को केंद्रीय मंत्री ने आईना दिखाया

महाराष्ट्र के जलगांव से केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों के साथ छेड़खानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर महायुति (भाजपा-शिवसेना और एनसीपी) सरकार का घेराव किया है। गृह विभाग खुद सीएम फडणवीस के पास होने का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले लोगों को महायुति का संरक्षण हासिल है। बेटी के अलावा उसकी सहेलियों के साथ भी दुर्व्यवहार
रक्षा खड़से ने पूरे मामले के संबंध में बताया कि महाशिवरात्रि के दिन संत मुक्ताई यात्रा के दौरान शर्मनाक कृत्य हुआ। उनकी बेटी ने उनसे फोन पर यात्रा में जाने की अनुमति मांगी, जिस पर उन्होंने सुरक्षा गार्डों को साथ लेकर जाने को कहा। यात्रा के दौरान कई मनचलों ने उनकी बेटी के अलावा उसकी सहेलियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इससे पहले 24 फरवरी को भी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में इन्हीं शोहदों ने दुर्व्यवहार किया था। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक जलगांव के ये मनचले स्कूल जाते समय आए दिन लड़कियों को भी परेशान करते हैं।
महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है
इस मामले में सीएम फडणवीस ने कहा कि आरोपी एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। पूरे घटनाक्रम पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, जलगांव की घटना दिखाती है कि राज्य की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाएं और लड़कियां असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, केंद्रीय मंत्री खडसे की बेटी के साथ गुंडों द्वारा छेड़छाड़ और सुरक्षा गार्डों को धक्का दिए जाने की घटना बेहद चिंताजनक है… अगर केंद्रीय मंत्री की बेटी असुरक्षित है, तो आम नागरिकों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
गृह विभाग छोड़ें सीएम फडणवीस
बकौल सपकाल, सीएम फडणवीस खुद गृह विभाग संभालते हैं, लेकिन सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ गंभीर मामला है। राज्य में माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए फडणवीस को गृह विभाग छोड़ना चाहिए। महायुति सरकार को महाराष्ट्र में एक पूर्णकालिक और सक्षम गृह मंत्री बनाना चाहिए।
कांग्रेस नेता बोले- महायुति सरकार को खुद केंद्रीय मंत्री ने आईना दिखाया
सपकाल के अलावा प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वाडेट्टीवार ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, पुलिस सुरक्षा में खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की खबर चिंताजनक है… आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने के लिए खुद मंत्री को थाने जाना पड़ा… राज्य में पुलिस का अब कोई डर नहीं है क्योंकि गैंगस्टरों को महायुति का संरक्षण प्राप्त है। महायुति सरकार को उसके केंद्रीय मंत्री ने आईना दिखाया है।
पीड़िता के नाना और पूर्व मंत्री ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
पूरा मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि कभी एनसीपी नेता रहे और अब भाजपा नेता एकनाथ खड़से ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, पुलिस को पहले भी मनचले युवकों के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। लड़के शातिर और आपराधिक मानसिकता के हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलगांव पुलिस के पास शिकायत के लिए जब वे थाने गए तो उन्हें दो घंटे तक बिठा कर रखा गया। पुलिस ने लड़कियों से जुड़े मामले का हवाला देकर शिकायत दर्ज कराने के इरादे पर दोबारा विचार करने की नसीहत दी। बकौल खड़से, युवकों ने पुलिस के साथ मारपीट भी की है। ऐसे में कल्पना करना आसान है कि राजनीतिक संरक्षण के कारण आपराधिक मानसिकता के ये लोग किस हद तक जा सकते हैं।

Leave a Reply