शनि ग्रह से जुड़े 5 कारोबार कर लें, फिर देखें कैसे रोतों-रात पलटेगी आपकी किस्मत

धर्म-आस्था

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को क्रूर ग्रह माना जाता है। इनका रंग नीला और सवारी कौआ है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। ग्रहों में इनको न्यायाधीश कहा गाया है। यह व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार ही फल देते हैं। इनके प्रकोप से अच्छे-अच्छे कांप उठते हैं। लेकिन यह इतने भी क्रूर नहीं हैं। जितना की लोग इनसे भयभीत हो जाते हैं। बात दरअसल इतनी है कि यदि हम अच्छे कर्म करेंग तो भला हमारे दोष हीं क्यों प्रकट होंगे। इसलिए कहा जाता है कर्म प्रधान विश्व रचि राखा जो जस करहि सो तस फल चाखा। अर्थात मनुष्य जैसा कर्म करेगा उसे वैसा ही फल मिलेगा। इसलिए हमें जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। वैसे शनि देव से जुड़े कुछ व्यापार हैं जिसे करने से धन-संपदा बनी रहती है और आज हम उसी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

शनि देव का जब 7वें या 10वें घर से संबंध हो
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का दसवां घर हमारे कर्म को दिखाता है। वहीं सातवां भाव भी साझेदारी और पार्टनरशिप से जुड़ा होता है और कुछ हद तक व्यापार को संबोधित भी करता है। यदि कुंडली में इन दोनों घर में शनि देव विराजमान हैं या इन घरों में कुंभ और मकर राशि है या शनि देव इन दो स्थानों में मजबूत होकर बैठें हैं। तो आपको निश्चित ही शनि देव से जुड़े व्यापार सातवें आसमन पर पहुंचा देंगे।

शनि देव से जुड़े 5 फायदेमंद कारोबार
शनि देव खनिज पदार्थों और जमीन के अंदर पाए जाने वाले मेटल पर अपना अधिप्त्त रखते हैं। यदि शनि देव आपकी कुंडली में अच्छे हैं तो आप लोहे से जुड़ा व्यापार शुरू कर सकते हैं। शनि देव की प्रिय धातु लोहा है। तो इसका व्यापार शनि देव की कृपा से आपको धनवान बना सकता है।
जमीन के अंदर से तेल भी निकलता है। आप चाहें तो प्रेट्रोल, सरसों का तेल या रिफाइंड ऑयल का कारोबार कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव से जुड़ा यह व्यापार भी शुभ फलों को देने वाला है।
शनि देव ग्रहों में न्याय के कारक है। तो आप लॉ फर्म या वकालत से जुड़ा काम कर सकते हैं। उचित न्याय का कार्य करने से शनि देव अपना आशीर्वाद भी देते हैं।
वैसे शनि देव उन लोगों से सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं। जो गरीबों और दीन-दुखियों की सबसे ज्यादा मदद करते हैं और समाजसेवी का काम करते हैं। यदि ऐसे में आप एन.जी.ओ या चौरिटि संस्थान खोलते हैं। तो इससे आप जीवन में बहुत आगे बढ़ सकते हैं और हर जगह आपको शनि देव का साथ मिलेगा।
खनिज चीजों की बात करें तो आप कोयले का भी कारोबार कर सकते हैं। शनि ग्रह इसके भी कारक है और इसमें आपको वह अच्छि खासी सफलता दे सकते हैं।
ज्यादातर शनि देव की कृपा जिनपर देखी गई है। वह इन्हीं सब व्यापार को कर के जीवन में आगे बड़ते हैं। आप भी यदि इन सभी कार्यों को करना चाहते हैं। तो शुभ मुहूर्त के अनुसार शनि महाराज का आशीर्वाद लेकर इन कार्यों को कर के मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। STPV. live एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Leave a Reply