इस्लामी कैलेंडर

इस्लामी कैलेंडर : रमजान से लेकर ईद-उल-फितर और बकरीद तक, 2026 के मुस्लिम त्योहारों की डेट्स जानिए

धर्म-आस्था

एजेंसी, नई दिल्ली। इस्लामी कैलेंडर की शुरुआत 622 ईसा पूर्व में हुई थी। इसे हिजरी कैलेंडर के नाम से भी जाना जाता है। ये कैलेंडर पूरी तरह से चंद्रमा की चाल पर आधारित होता है। यही कारण है कि हर साल मुस्लिम त्योहारों की तारीखें बदलती रहती हैं। मुस्लिम समुदाय में इसी कैलेंडर के हिसाब से धार्मिक तिथियां, पर्व और विशेष दिन निर्धारित किए जाते हैं। यहां आप देखेंगे 2026 का इस्लामिक कैलेंडर और नए साल में पड़ने वाले प्रमुख मुस्लिम त्योहारों की डेट्स।

इस्लामिक कैलेंडर 2026
हिजरी महीने का नाम अंग्रेजी महीने की डेट्स
रजब 1447 21 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026
शाबान 1447 21 जनवरी – 18 फरवरी, 2026
रमजान 1447 19 फरवरी – 20 मार्च, 2026
शव्वाल 1447 21 मार्च – 18 अप्रैल, 2026
ज़िलकादा 1447 19 अप्रैल – 18 मई 2026
जिलहिज्जा 1447 19 मई – 16 जून, 2026
मुहर्रम 1448 17 जून – 15 जुलाई, 2026
सफर 1448 16 जुलाई – 14 अगस्त, 2026
रबिउल अव्वल 1448 15 अगस्त – 12 सितंबर, 2026
रबिउस्सानी 1448 13 सितंबर – 12 अक्टूबर, 2026
जमादिल ऊला 1448 13 अक्टूबर – 11 नवंबर, 2026
जमादि उल आखिर 1448 12 नवंबर – 10 दिसंबर, 2026
मुस्लिम त्योहार 2026
तारीख त्योहार
16 जनवरी 2026 इसरा मिराज
20 जनवरी 2026 शाबान की शुरुआत
19 फरवरी 2026 रमजान शुरू
17 मार्च 2026 लैलत-उल-कद्र
20 मार्च 2026 शव्वाल का आरंभ, ईद-उल-फितर
27 मई 2026 ईद-उल-अजहा
25 जून 2026 आशूरा उपवास
25 अगस्त 2026 ईद-उल-मिलाद

ये भी पढ़ें : मासिक शिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा 17 या 18 दिसंबर?

2026 में इस्लामिक नव वर्ष कब शुरू होगा?

इस्लामिक नव वर्ष को हिजरी नव वर्ष के नाम से जाना जाता है। यह नव वर्ष मुहर्रम महीने की पहली तारीख से शुरू होता है, जो इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। हिजरी कैलेंडर पूरी तरह चंद्रमा की चाल पर आधारित होता है। बता दें 2026 में मुसलमानों का नया साल 1448, 17 जून से शुरू होने की उम्मीद है।

नोट – इस्लामिक कैलेंडर में दी गई तारीखें अनुमानित होती हैं। वास्तविक तारीख चांद दिखने के बाद ही तय होती है। इसलिए रमजान, ईद, मुहर्रम जैसी तिथियों की अंतिम पुष्टि चंद्र दर्शन पर ही होगी।

Leave a Reply