वॉशिंगटन सुंदर की गलती पर भड़के रोहित शर्मा, मारने के लिए लगा दी दौड़, देखें Video

क्रिकेट खेल

इंदौर। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मैच हो रहा है। इस मैच में फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा का अलग ही अंदाज देखने को मिला। वॉशिंगटन सुंदर की एक गलती पर रोहित शर्मा ने उनको मारने के लिए दौड़ लगा दी। आपको बता दें कि यह सब हंसी मजाक का हिस्सा था। रोहित शर्मा की मैदान पर की बातें वायरल हो जाती हैं। उनकी आवाज स्टंप माइक में कैद हो जाती है। वह कभी-कभी साथी खिलाड़ियों के साथ ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे क्रिकेट फैंस की हंसी छूट जाती है।

https://twitter.com/i/status/1820062307323387969

सुंदर ने बॉलिंग डालने में की देरी
श्रीलंका की पारी के दौरान यह वाक्या हुआ। दरअसल, वॉशिंगटन सुंदर ने बॉलिंग कराने के लिए रनअप लिया, लेकिन आधा एक्शन कर ही रुक गए। यह देख बैट्समैन हैरान था और रोहित शर्मा हंस रहे थे। वॉशिंगटन सुंदर फिर रनअप गए, लेकिन इस बार भी उन्होंने गेंद को नहीं फेंका। यह देख रोहित शर्मा उनके लिए हाथ उठाकर भागते हुए आगे बढ़े, लेकिन आधी पिच पर आकर रुक गए। रोहित शर्मा को ऐसा करता देख विकेटकीपर केएल राहुल हंस पड़े। वॉशिंगटन सुंदर भी रोहित शर्मा को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

पहले वनडे मैच में भी सुंदर को दिया था जवाब
पहले वनडे मैच के दौरान रोहित और सुंदर के बीच एक और मजेदार वाक्या हुआ था। दरअसल, सुंदर ने एलबीडब्ल्यू के लिए अपील की थी। उसके बाद वह रोहित शर्मा की तरफ देखने लगे। रोहित ने उनकी ओर देखकर कहा कि मेरी तरफ क्या देख रहा है। तुम मुझको बताओ क्या हुआ है।

Leave a Reply