वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद का पहला इनसाइड वीडियो आया सामने

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका वेनेजुएला

एजेंसी, न्यूयॉर्क। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पहला वीडियो सामने आया है। उन्हें हथकड़ी लगाकर अमेरिका ले जाया गया, जिसका वीडियो सामने आया है। निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क में अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के मुख्यालय में अधिकारियों द्वारा ले जाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में 63 वर्षीय मादुरो को हथकड़ी पहने और काले रंग की हुडी वाली स्वेटशर्ट में डीईए एनवाईडी लेबल वाले नीले कालीन से ढके गलियारे में चलते हुए दिखाया गया है। इस दौरान निकोलस मादुरो को कमरे में मौजूद अधिकारियों को गुड नाइट और हैप्पी न्यू ईयर कहते हुए भी सुना गया।

ये भी पढ़ें : वेनेजुएला में ट्रंप ने दिया तबाही का ऑर्डर… राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ा, हमले के बाद निवासियों में दहशत

निकोलस मादुरो को कहां रखा जाएगा?
मादुरो को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह लोहे की दीवारों से घिरे अपने सुरक्षित कमरे में भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें पहले शनिवार शाम को अमेरिका के एक सैन्य अड्डे पर ले जाया गया और फिर न्यूयॉर्क शहर ट्रांसफर कर दिया गया। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, डीईए कार्यालय से मादुरो को ब्रुकलिन स्थित संघीय जेल मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर ले जाया जाएगा। मालूम हो कि ये वही जेल है, जहां रैपर शॉन डीडी कॉम्ब्स को पिछले साल उनके मुकदमे के दौरान रखा गया था। वेनेजुएला में ऑपरेशन कर अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिन पर नारको-आतंकवाद अमेरिका में कोकीन आयात करने और अवैध हथियार रखने का आरोप है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार तड़के अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के जवानों ने अचानक अटैक कर दिया। इस दौरान अमेरिकी फोर्सेज ने मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़ लिया था। इस हमले के दौरान मादुरो काराकास के हाई सिक्योरिटी वाले फोर्ट टियूना सैन्य परिसर में स्थित अपने आवास में सो रहे थे।

Leave a Reply