लोस चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल है. पार्टी ने गुरुवार देर शाम इस लिस्ट को जारी किया. कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में सात राज्य- अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अलग-अलग सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की है. कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में राजस्थान की 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. जबकि एक सीट लेफ्ट के लिए छोड़ा गया है.

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट : देखें कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव 

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

कांग्रेस अब तक 139 उम्मीदवारों की कर चुकी घोषणा
कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 57 उम्मीदवारों के नाम हैं. तीनों लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस अबतक 139 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है. इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों को घोषणा की थी. जबकि दूसरी लिस्ट ने पार्टी ने 43 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.

Leave a Reply