लोस चुनाव के अंतिम परिणाम : बीजेपी 240 और कांग्रेस 99 सीट पर विजयी घोषित- निर्वाचन आयोग

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा के सभी 543 निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिये, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 240 और कांग्रेस को 99 सीट पर विजयी घोषित किया गया है। अंतिम परिणाम महाराष्ट्र के बीड निर्वाचन क्षेत्र का घोषित किया गया। इस सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवणे ने भाजपा की पंकजा मुंडे को 6,553 मतों से हराया। लोकसभा में 543 सदस्य हैं, लेकिन सूरत से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 542 सीट के लिए मतगणना हुई। बुधवार को जारी किए गए अंतिम परिणाम के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।

हालांकि, तीन हिन्दी भाषी राज्यों में भाजपा को बड़ी संख्या सीटों का नुकसान हुआ है। भाजपा के उम्मीदवारों ने इस बार भी मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा, लेकिन पार्टी 240 सीट जीत पाई जो कि बहुमत के लिए 272 सीट के आंकड़े से कम है। ऐसे में भाजपा को सरकार बनाने के लिए राजग में सहयोगी दलों के समर्थन की जरूरत है। वर्ष 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने 303 और वर्ष 2014 के चुनावों में 282 सीट जीती थीं। राजग में प्रमुख सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने आंध्र प्रदेश में 16 और नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) ने बिहार में 12 सीट पर जीत हासिल की है। ऐसे में उपरोक्त दोनों और अन्य सहयोगियों के समर्थन से राजग ने बहुमत का आंकड़ा तो पार कर लिया है। विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया’ में शामिल कांग्रेस ने वर्ष 2019 की 52 सीट की तुलना में 99 पर जीत दर्ज की है।

राजस्थान और हरियाणा में कांग्रेस के पहले से बेहतर प्रदर्शन के कारण इन राज्यों में भाजपा को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में 37 सीट जीतकर ‘इंडिया’ को मजबूत स्थिति में ला दिया है, जबकि विपक्षी गठबंधन के एक अन्य प्रमुख घटक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल में 29 सीट जीती हैं, जो वर्ष 2019 की 22 सीट की तुलना में अधिक हैं। वहीं, पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य में 18 सीट जीतने वाली भाजपा इस बार 12 पर ही जीत हासिल कर पाई। नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को उतनी भारी जीत नहीं मिली जिसकी उसे उम्मीद थी और जैसा कि विभिन्न ‘एग्जिट पोल’ में अनुमान व्यक्त किया गया था। सात चरणों में 19 अप्रैल से 1 जून तक हुए चुनाव में 64 करोड़ से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

अंतिम परिणाम में किस दल को मिलीं कितनी सीटें, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर के सभी 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 240 और कांग्रेस को 99 सीट पर जीत मिली है। महाराष्ट्र के बीड निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम सबसे अंत में घोषित किया गया। इस निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवणे ने भाजपा की पंकजा मुंडे को 6,553 मतों से हराया। देशभर में लोकसभा के कुल 543 निर्वाचन क्षेत्र हैं। गुजरात के सूरत से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध चुने जाने के बाद 542 सीट के लिए मतों की गिनती की गई।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, लोकसभा चुनाव में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजनीतिक दलों को प्राप्त सीट की संख्या इस प्रकार है:
भाजपा – 240
कांग्रेस – 99
समाजवादी पार्टी (सपा) – 37
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) – 29
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) – 22
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) – 16
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) – 12
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) – 9
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) – 8 शिवसेना – 7
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 5
युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) – 4 राष्ट्रीय जनता दल (राजद) – 4
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) – 4 इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग – 3
आम आदमी पार्टी (आप) – 3
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)- 3
जनसेना पार्टी – 2
भाकपा (माले) (लिबरेशन) – 2
जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) – 2
विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) – 2
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) – 2
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) – 2
नेशनल कॉन्फ्रेंस – 2
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल – 1
असम गण परिषद – 1
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) – 1
केरल कांग्रेस – 1
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी – 1
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) – 1 वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी – 1
ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट – 1
शिरोमणि अकाली दल – 1
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी – 1
भारत आदिवासी पार्टी – 1
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा – 1
मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) – 1 आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) – 1
अपना दल (सोनेलाल) – 1
आजसू पार्टी – 1
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) – 1 निर्दलीय – 7

Leave a Reply