लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान के इंजन में खराबी : दिल्ली में कराई गई आपात लैंडिंग, 150 यात्री थे सवार

लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान के इंजन में खराबी : दिल्ली में कराई गई आपात लैंडिंग, 150 यात्री थे सवार

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, दिल्ली। लेह जाने वाला स्पाइसजेट का एक विमान इंजन में खराबी के कारण मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। एक सूत्र ने बताया कि उड़ान संख्या एसजी121 का संचालन करने वाले बोइंग 737 विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे। संपर्क करने पर स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण राजधानी लौट आई। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ”विमान दिल्ली में सुरक्षित उतरा और सभी यात्रियों को सामान्य रूप से उतारा गया।” सूत्र ने बताया कि विमान के इंजन में खराबी आयी थी। प्रवक्ता के अनुसार, कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी नहीं थी।

ये भी पढ़े : ओ’रोमियो के बाद ब्लडी रोमियो ने दी दस्तक, एक और सुपरस्टार बनेगा गैंगस्टर
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply