रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग : मुंबई में इसी जगह कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर, अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग : मुंबई में इसी जगह कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर, अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली

देश/प्रदेश बॉलीवुड मनोरंजन महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय

एजेंसी, मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके घर पहुंचीं। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि ये घटना शनिवार रात करीब 3 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है। मामले में अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने रविवार दोपहर बताया कि इस मामले में पुणे के कारवेनगर और धायरी इलाकों से चार लोगों को हिरासत में लिया है। जांच जारी है। घटना के बाद, सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक विज्ञान और बैलिस्टिक्स विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

ये भी पढ़े : इंदौर के सभी 85 वार्डों में बनेंगी वाटर टेस्टिंग लैब : होगी पानी की जांच, नगर निगम ने जारी किए टेंडर
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply