राहुल गांधी को सालों बाद वापस मिला दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस, पोते ने सीधे मां सोनिया को भेजी फोटो

राहुल गांधी को सालों बाद वापस मिला दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस, पोते ने सीधे मां सोनिया को भेजी फोटो

उत्तर प्रदेश देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक व्यक्ति ने उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस उन्हें सौंपा। अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दौरे के दूसरे दिन विकास सिंह नामक एक व्यक्ति ने फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा। विकास ने यह लाइसेंस सहेजकर रखा हुआ था। रायबरेली प्रीमियर लीग के आयोजक मंडल के सदस्य विकास सिंह ने बताया कि वर्षों पहले एक कार्यक्रम के दौरान उनके ससुर को अचानक यह ड्राइविंग लाइसेंस मिला था। तब से उन्होंने इसे सहेजकर रखा हुआ है। सिंह ने कहा कि उनके ससुर की जब मृत्यु हो गई तो उसके बाद उनकी सास ने भी इसे संभाल कर रखा।

मां को सोनिया को क्लिक करके भेजी फोटो
विकास सिंह ने बताया कि इस बार राहुल गांधी के आने की जानकारी हुई तो उनकी सास ने कहा कि उनकी (राहुल गांधी) एक अमानत मेरे पास रखी है और इसे उन्हें ले जाकर दे दो। विकास सिंह ने मंच पर राहुल गांधी को यह लाइसेंस दिया तो वह उसे देखते रहे और तुरंत वहीं से अपनी मां सोनिया गांधी को सोशल मीडिया के जरिये लाइसेंस की एक फोटो भेजी। राहुल ने उसके बाद लाइसेंस को अपने पास रख लिया।

यह भी पढ़ें : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने त्यागा अन्न-जल, धरने पर बैठे; आगे की रणनीति पर करेंगे खुलासा
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply