राहुल गांधी को नहीं मिली राहत, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुर्नविचार याचिका गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज कर दो साल की सजा को बरकरार रखा है. याचिका खारिज होने के विरोध में राजस्थान कांग्रेस के नेता प्रदेश कार्यालय में जुटे. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया. उन्होंने राहुल गांधी को बेगुनाह बताया. साथ ही भाजपा पर राहुरल गांधी को फंसाने का आरोप लगाया.सभी नेता कांग्रेस मुख्यालय पर इकट्ठा हुए और पैदल मार्च भी निकाला.

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि, देश का संविधान हमें हक देता है कि, हम अपनी बात रख सकते हैं. उन्होंने कहा कि, हम हाईकोर्ट के इस फैसले का विरोध करते हैं. इसके विरोध में हमें जहां भी जाना होगा हम जाएंगे और इस लड़ाई को लड़ेंगे. कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि, राहुल गांधी वो नेता हैं जिनके समर्थन में लाखों कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार हैं. हम इस फैसले के विरोध में हैं. उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार देश को बेचने का काम कर रही. संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा. संविधान की धज्जियां उड़ाईं जा रहीं हैं. कांग्रेस तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक भाजपा का सूपड़ा साफ ना हो जाए.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार षड्यंत्र के जरिए राहुल गांधी को फंसा रही, राहुल गांधी के लिए हम जेल जाने के लिए भी तैयार हैं. इसके साथ ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता इसमें शामिल हुए. मंत्री महेश जोशी भी शामिल हुए. उन्होंने जमकर केंद्र सरकार को घेरा.

आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने राहुल की याचिका खारिज कर दी है.मतलब मोदी सरनेम विवाद में राहुल गांधी को फिलहाल राहत नहीं मिली है. न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक ने कहा कि, राहुल के खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले लंबित हैं. मौजूदा केस के बाद भी उनके खिलाफ कुछ और केस भी दर्ज हुए. ऐसा ही एक मामला वीर सावरकर के पोते ने दायर किया है. न्यायमूर्ति ने आगे कहा कि, दोषसिद्धि से कोई अन्याय नहीं होगा. दोषसिद्धि न्यायसंगत एवं उचित है. पहले दिए गए आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई आवश्यकता नहीं है. इसलिए आवेदन खारिज किया जाता है.इस पूरे मामले में आपके विचार कमेंट करके जरूर बताएं बने रहें द फैक्ट इंडिया के साथ.

Leave a Reply