ये तो मेरी फोटो है… राहुल गांधी ने जिस महिला की तस्वीर दिखाई वो मिल गई, बोली- क्या पागलपन है

देश/प्रदेश राष्ट्रीय हरियाणा

एजेंसी, हरियाणा। हरियाणा ‘वोट चोरी’ विवाद में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई महिला की तस्वीर ब्राजीलियन मॉडल लारिसा की निकली। लारिसा ने हैरानी जताते हुए कहा- ‘मेरी पुरानी फोटो का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है।’ वहीं चुनाव आयोग ने धांधली के आरोपों को नकारा और कहा कि कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली।
ख़बरें फटाफट

ये तो मेरी फोटो है… राहुल गांधी ने जिस महिला की तस्वीर दिखाई वो मिल गई 
हरियाणा के वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी का आरोप राहुल गांधी ने लगाया है। इस विवाद में एक हैरान करने वाला मोड़ आ गया है। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए वोटर आईडी कार्ड की तस्वीर अब विवाद का विषय बन गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो तस्वीर किसी भारतीय महिला की नहीं, बल्कि एक ब्राजीलियन मॉडल की निकली। राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में कथित धांधली का आरोप लगाते हुए कई तस्वीरें दिखाई थीं, जिनमें एक ही महिला की फोटो कई वोटर कार्ड्स पर दिखाई दे रही थी। अब उस महिला ने सामने आकर भारत के लोगों को संदेश दिया है। जिस महिला की फोटो राहुल गांधी ने दिखाई वो ब्राजील की मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लारिसा है। लारिसा ने खुद एक वीडियो जारी कर कहा- ‘दोस्तों, मुझे यकीन नहीं हो रहा। यह लोग मेरी पुरानी फोटो का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं उस फोटो में 18 या 20 साल की थी। अब मुझे भारतीय बनाकर दिखा रहे हैं। ये क्या पागलपन है! हम किस दुनिया में रह रहे हैं।’ यह वीडियो सबसे पहले फैक्ट-चेकर मोहम्मद जुबैर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई तस्वीर किसी भारतीय वोटर की नहीं है। जैसे ही यह खुलासा हुआ, सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाक की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने पूछा कि आखिर यह फोटो भारतीय वोटर लिस्ट तक पहुंची कैसे। वहीं एक अन्य वीडियो में उसने कहा, ‘हेल इंडिया, मुझे भारतीय पत्रकारों के लिए एक वीडियो बनाने को कहा गया है। मेरा भारत की राजनीति से कोई लेना देना नहीं और न ही मैं कभी भारत गई। मैं ब्राजील की मॉडल और इन्फ्लुएंसर हूं। मुझे भारत के लोगों से प्यार है, आपका धन्यवाद।’

क्या बोली गलत फोटो वाली महिला?
हरियाणा की रहने वाली पिंकी जुगिंदर कौशिक ने बताया- ‘हां, मैं खुद गांव के स्कूल में वोट डालने गई थी। नाम मेरा ही था लेकिन फोटो किसी और की लग गई। शायद टाइपिंग या फोटो अपडेट की गलती थी। मुझे किसी ने वोट डालने से नहीं रोका। मैंने अपनी स्लिप दिखाई और वोट डाला।’

चुनाव आयोग ने क्या कहा?
इस बीच, इलेक्शन कमीशन ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया। आयोग ने कहा कि अगर किसी बूथ पर फोटो या पहचान में गड़बड़ी थी तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को उसी समय आपत्ति उठानी चाहिए थी, लेकिन ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। वहीं दूसरी तरफ द इंडियन एक्सप्रेस ने भी राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ दावों की जांच की और पाया कि कई उदाहरण तथ्यात्मक रूप से गलत थे। उदाहरण के लिए राहुल गांधी ने हरियाणा के होडल इलाके में एक घर का जिक्र किया था जहां ‘501 वोटर’ दर्ज बताए गए थे। पता चला कि वह एक बड़ा पारिवारिक प्लॉट है जहां चार पीढ़ियां अलग-अलग हिस्सों में रहती हैं, लेकिन सभी का घर नंबर एक ही है।

Leave a Reply