लखनऊ। मलिहाबाद के रहमतनगर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की शुक्रवार को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन लोग आरोपी बताये जा रहे हैं। अभी-अभी पता चला है कि हत्या के आरोपी जिस थार गाड़ी में बैठकर आये थे उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बरुआ गाँव के पास पंचर हालत में गाड़ी को बरामद किया है। इस गाड़ी के अंदर ही हत्याकांड में इस्तेमाल की गई राइफल भी मिली है। इसके साथ ही पुलिस ने एक आरोपी एसयूवी चालक अशरफ को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस हत्याकांड में सीपी ने पांच टिमें बनाई थीं जो आरोरियों की गिरफ्तारी में लगी हैं। हत्याकांड की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटनास्थल पर पहुंचे लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस की कई टीम आरोपियों की तलाश में लगी हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बता दें कि मोहम्मदनगर गांव निवासी फरीद की अपने रिश्ते के भाई लल्लन से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही थी। लल्लन अपने भाई फरीद की जमीन पर कब्जा करना चाहता था। शुक्रवार दोपहर करीब 12: 30 बजे लल्लन का झगड़ा भाई फरीद से हो गया। वह फरीद और उसके परिवारिक सदस्यों को अपशब्द कहने लगा। बात बढ़ने पर लल्लन समेत अन्य आरोपियों ने फरीद (62), पत्नी फरहीन, बेटे हमज़ा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। फिलहाल आरोपी फरार हैं, पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है। मौजूदा समय में इलाके में भारी फोर्स तैनात है। पूरा गांव दहशत में है।


