यूएनएससी की रिपोर्ट में दावा- दिल्ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी जैश ने ली : हमले के लिए महिला आतंकियों की भर्ती की

यूएनएससी की रिपोर्ट में दावा- दिल्ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी जैश ने ली : हमले के लिए महिला आतंकियों की भर्ती की

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल(यूएनएससी) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले पर एक कार में ब्लास्ट हुआ था जिसमें 15 लोगों की जान गई थी। इसकी जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी कर रही है। एजेंसियों ने इसे व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल बताया था। रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र है। जिसमें कहा गया है कि पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी भी मारे जा चुके हैं। यह रिपोर्ट यूएनएससी की 1267 सैंक्शंस कमेटी को सौंपी गई है। कमेटी आईएसआईएस, अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों पर नजर रखती है।

जेईएम ने बनाया महिला आतंकियों का संगठन
रिपोर्ट के मुताबिक जैश प्रमुख मसूद अजहर ने अक्टूबर 2025 को महिला आतंकियों की एक अलग विंग बनाई थी। इसका नाम जमात-उल-मुमिनात है। यह विंग आतंकी गतिविधियों को सपोर्ट करने के लिए बनाई गई है। हालांकि ये विंग यूएन की लिस्ट में यह शामिल नहीं है। रिपोर्ट में सदस्य देशों के अलग-अलग आकलन का भी जिक्र है। कुछ देशों ने माना कि जेईएम आतंकी संगठन अभी भी टेररिस्ट एक्टिविटी को बढ़ावा दे रहा है। वहीं कुछ देशों ने इसे निष्क्रिय बताया है।

ये भी पढ़े : मध्यप्रदेश की निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कहा- बीजेपी नेता ने पेंच फंसाया

एनआईए को भी जैश से जुड़े होने के लिंक मिले थे
दिल्ली ब्लास्ट के बाद एनआईए ने जांच शुरू की थी। एजेंसी को भी जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़े होने के लिंक मिले थे। इस मामले में अब तक 9 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। ये नेटवर्क को मदद करते थे।

एआईएमआईएम के नेता बोले- हमें पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए
यूएनएससी की रिपोर्ट पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि अब, यूएन ने लाल किले पर हुए हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने की बात कही है। इन सबके बावजूद, हम पाकिस्तान के साथ मैच खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह और जय शाह, अगर आपमें थोड़ा भी राष्ट्रवाद बचा है, तो आपको यह मैच नहीं होने देना चाहिए। हम उन महिलाओं को क्या मुंह दिखाएंगे जिनके पति मारे गए।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply