भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन बहनों का सबसे बड़ा त्यौहार है। यह भाई-बहन के आपसी प्रेम, विश्वास, श्रद्धा, आस्था, समर्पण और सद्भाव का उत्सव है। यह त्यौहार भाई-बहन के शास्वत स्नेह के साथ पूरे समाज के सशक्तिकरण और कुटुम्ब समन्वय का अनूठा पर्व भी है। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन और सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 10 अगस्त को 1250 रुपये के साथ शगुन की राशि के 250 रुपये बहनों के खाते में जमा कराये हैं। इस दिन प्रदेश में 25 हजार स्थानों पर एक साथ हुए कार्यक्रम में 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1897 करोड़ रुपये अंतरित किये गये। इससे लाड़ली बहनों और उनके परिवार की उमंग दोगुनी होने के साथ ही समाज का उल्लास भी बढ़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण तथा उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है, राखी पर्व पर बाबा महाकाल से यही कामना है कि बहनें अपने परिवार सहित आनंद और प्रसन्नता से भरपूर रहें।
राज्यसभा निर्वाचन के लिए 21 अगस्त तक भरें जाएंगे नाम निर्देशन पत्र
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में राज्यसभा निर्वाचन के लिए 21 अगस्त तक नाम निर्देशन पत्र भरें जाएंगे। राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यसभा निर्वाचन को लेकर अधिसूचना 7 अगस्त को जारी कर दी गई है। प्रदेश में राज्यसभा निर्वाचन के लिए 14 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई हो चुकी है, जो 21 अगस्त तक चलेगी। राजन ने बताया कि प्रदेश में 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश रहेगा, इसलिए इस दिन नाम निर्देशन पत्र नहीं भरें जाएंगे। राजन ने बताया कि 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 3 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।उज्जैन : सीएम यादव करेंगे धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय का शुभारम्भ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में करेंगे धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय का शुभारम्भ
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को सिंहस्थ मेला कार्यालय, कोठी पैलेस उज्जैन में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तहसील खाचरौद में निजानंद पीठ आश्रम और तहसील नागदा में स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3.15 बजे श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचेंगे और यहां पूजन-अर्चन कर भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में शामिल होंगे।
भगवान महाकालेश्वर की सवारी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बढ़ाया वैभव, सवारी में शामिल होंगे
भोपाल : सावन माह के अंतिम सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की सवारी पूरे प्रोटोकाल और धूमधाम से निकलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सवारी में शामिल होंगे। इस वर्ष सावन के माह में अब तक निकली भगवान महाकालेश्वर की सवारी का आकर्षण कुछ अलग ही रहा है। हर सवारी अपने आप में अनूठी रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सवारी की वैभवता को बढ़ाने में अनूठे प्रयोग किये, जिससे न केवल प्रदेश के अपितु देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं की संख्या में बढोत्तरी हुई है। सावन माह के अंतिम सवारी की प्रमुख बात यह है, इसमें सीआरपीएफ और आर्मी का बैण्ड शामिल होगा। इसी दिन प्रमुख हिन्दू त्योहार रक्षाबंधन भी है । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी सोमवार को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने आ रहे हैं। डा. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवान महाकालेश्वर की सवारी का वैभव और बढ़ा है। पहले भव्य पुलिस बैंड की आकर्षक प्रस्तुति और उसके बाद एक साथ डमरू वादन का विश्व रिकॉर्ड बनना अपने आप में अनूठी पहल है। सवारी की भव्य ता को बढ़ाने के लिये पहली बार जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आये जनजातीय समूहों के नृत्य भी इस बार सावन की सवारियों का हिस्सा बने हैं, जिससे न केवल सवारी की भव्यता बल्कि उसका आकर्षण भी बढ़ा है। इनकी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सवारी में भगवान महाकाल के सुगम दर्शन के लिये पहली बार चलित रथ भी निकले, जिन पर लगी बड़ी स्क्रीन से श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।


