एजेंसी, नई दिल्ली | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, केंद्रीय मंत्री जल शक्ति मंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधियों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के संबंध में राज्य सरकार द्वारा प्रतिबद्धता के साथ कार्यवाही की जा रही है। सोमवार को नई दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहतासे इस संबंध में विस्तार से चर्चा भी की। वहीं मध्यप्रदेश भवन में सांसद गण से भी मुलाकात की। हर घर जल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार
मोहन कैबिनेट की बैठक
मोहन कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में शुरू हो रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए जाएंगे। वहीं सीएम मोहन यादव आज भी दिल्ली जाएंगे। सीएम शाम 4:25 बजे भोपाल से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। नई दिल्ली में सीएम मोहन किसी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।


