मुंबई| मुंबई से बड़ी खबर आ रही है। शहर के चुनाभट्टी इलाके में आज (24 दिसंबर) दोपहर में बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत मचा दी। वारदात में एक शख्स की मौत की खबर है। जबकि करीब तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में स्थानीय अपराधी पप्पू येरुणकर भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के सायन-चूनाभट्टी इलाके में सरेआम फायरिंग की घटना में एक शख्स की मौत हो गयी है। गोलीबारी की घटना चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत वीएन पुरव मार्ग स्थित आजाद गली में हुई। गोलीबारी में कुल तीन लोग घायल बताये जा रहे है।
घटना आज दोपहर करीब 3.30 बजे भीड़भाड़ वाले रहवासी इलाके में हुई। एक अपराधी की पहचान पप्पू येरुणकर के तौर पर हुई है। जबकि बाकि आरोपी अज्ञात है। घायलों का सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने 15 से 17 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। घायलों को तुरंत सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने इलाके में कड़ा बंदोबस्त किया है। दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मुंबई पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और छानबीन कर रही है।


