महिला वर्ल्ड कप : साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया, नादिन डी क्लार्क ने खेली मैच वीनिंग पारी

क्रिकेट खेल

एजेंसी, विशाखापट्टनम। भारतीय टीम को महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका ने महिला वनडे वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार भारत को हराया. टीम इंडिया के दिए 252 रनों के लक्ष्य को 7 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. नादिन डी क्लार्क ने नाबाद 84 रनों की मैच वीनिंग पारी खेलीं. टीम इंडिया के दिए 252 की लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की आधी टीम 81 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी. तजमिन ब्रिट्स बिना खाता खोले ही आउट हो गईं. फिर सुने लूस (5), मारिजाने केप (20), एनेके बोश (1) और सिनालो जफ्टा (14) रन बनाकर चलती बनीं. इसके बाद लौरा वोल्वार्ड्ट और क्लोए टाइरन के छठें विकेट के लिए एक अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन फिर क्रांति गौड़ ने भारत को लौरा वोल्वार्ड्ट के रूप में बड़ी सफलता दिलाई. लौरा वोल्वार्ड्ट ने 111 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेंली. इसके बाद नादिन डी क्लार्क और क्लोए टाइरन ने 7वें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी कर साउथ अफ्रीका को जीत के करीब ले गईं, लेकिन फिर इस साझेदारी को स्नेह राणा ने तोड़ा. उन्होंने क्लोए टाइरन को पवेलियन भेजा. क्लोए टाइरन ने 66 गेंद पर 49 रन बनाईं.

ऐसी रही भारतीय टीम की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 251 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा 77 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 चौके 4 छक्के लगाए. प्रतिका रावल ने 56 गेंद पर 37 रन बनाईं. जबकि आखिरी में स्नेह राणा ने 24 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए क्लोए टाइरन ने 3 विकेट लीं. मारिजाने केप, नादिन डी क्लार्क और नॉनकुलुलेको म्लाबा को 2-2 विकेट मिली. जबकि तुमी सेखुखुने को 1 सफलता मिली.

Leave a Reply