ममता बनर्जी

ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दांव : एससी एसटी महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1700 रुपये और बेरोजगारों को सालाना 18 हजार का वादा

देश/प्रदेश पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय

एजेंसी, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की कमान संभालने वाली ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में ममता ने लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक मदद में 500 रुपये की भारी बढ़ोतरी करने का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़े : इजरायली हमले में मारे गए ईरान के प्रवक्ता अली मोहम्मद

पार्टी के वादों के अनुसार यदि बंगाल में फिर से तृणमूल की सरकार बनती है तो सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वर्तमान में राज्य सरकार इस वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये प्रदान करती है। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति (एससी-एसटी) वर्ग की महिलाओं के लिए यह राशि बढ़ाकर 1700 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी जिन्हें अभी 1200 रुपये मिल रहे हैं।

महिलाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए भी बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये यानी सालाना 18 हजार रुपये भत्ता देने का एलान किया है। इसके अतिरिक्त राज्य के हर परिवार को पक्का मकान मुहैया कराने और हर घर तक नल के जरिए पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। ममता बनर्जी के इन बड़े ऐलानों को चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने की एक बड़ी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply