मप्र कांग्रेस के 71 जिलाध्यक्षों की सूची जारी : भोपाल शहर में प्रवीण सक्सेना को फिर मौका, 18 रिपीट, 4 महिलाएं शामिल

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल| मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को एक साथ 71 शहर/ग्रामीण जिलाध्यक्षों की सूची जारी करते हुए चौंका दिया है. इसमें बड़े चेहरों को अहम ज़िम्मेदारियां मिलीं हैं. गुना जिले की कमान पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को, भोपाल शहर में प्रवीण सक्सेना को फिर मौका, भोपाल ग्रामीण में अनोखी मनसिंह पटेल, इंदौर शहर में चिन्टू चौकसे और इंदौर ग्रामीण में विपिन वानखेड़े को जिला अध्‍यक्ष बनाया गया है. इस सूची में पार्टी ने 18 जिलाध्यक्षों को रिपीट किया और 4 महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया है. सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्तर से जारी हुई, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्‍यक्षों को बधाई दी है. दरअसल कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के कई जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है.

इस सूची में कई जगह पुराने चेहरों को दोबारा मौका दिया गया है, तो वहीं कुछ जिलों में विधायकों और पूर्व मंत्री या विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि संगठनात्मक अनुभव और जनाधार रखने वाले नेताओं पर भरोसा जताया जाएगा. गुना जिले की कमान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह को सौंपी गई है. डिंडोरी में ओमकार सिंह मरकाम को अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं बैतूल में पूर्व विधायक निलय डागा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. भोपाल शहर का अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना को और भोपाल ग्रामीण की कमान अनोखी मानसिंह पटेल को सौंपी गई है. इंदौर शहर में चिंटू चौकसे को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि इंदौर ग्रामीण में विपिन वानखेड़े को जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी की नई सूची एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई. इस बदलाव से कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने का संदेश दिया है.

सूची (शहर/ग्रामीण)

शहरी जिला अध्यक्ष

भिंड शहर – धर्मेन्द्र भदौरिया
भोपाल शहर – प्रवीण सक्सेना
बुरहानपुर शहर – हर्ष टैंक रिंकू
देवास शहर – प्रयास गौतम
ग्वालियर शहर – सुरेन्द्र यादव
इंदौर शहर – चिन्टू चौकसे
जबलपुर शहर – सौरभ नटी शर्मा
कटनी शहर – अमित कुमार शुक्ला
खण्डवा शहर – सुश्री प्रतिभा रघुवंशी
मुरैना शहर – गजेन्द्र जाटव
रतलाम शहर – शंतीलाल वर्मा
रीवा शहर – अशोक पटेल
सागर शहर – महेश जाटव
सतना शहर – आरिफ़ इक़बाल सिद्दीकी
सिंगरौली शहर – प्रवीण सिंह चौहान
उज्जैन शहर – मुकेश भाटी

ग्रामीण जिला अध्यक्ष
आगर-मालवा – श्रीमती विजयलक्ष्मी तंवर
अलीराजपुर – मुकेश पटेल
अनूपपुर – श्याम कुमार गुड्डू
अशोकनगर (शहर/ग्रामीण संयुक्त) – राजेन्द्र कुशवाहा
बालाघाट – संजय उइके
बड़वानी – ननेश चौधरी
बैतूल – निलय विनोद डागा
भिंड ग्रामीण – रामशीष बघेल
भोपाल ग्रामीण – अनोखी मन सिंह पटेल
बुरहानपुर ग्रामीण – रवीन्द्र महाजन
छतरपुर – गगन यादव
छिन्दवाड़ा – विश्वनाथ ओखटे
दमोह – मनक पटेल
दतिया – अशोक डांगी
देवास ग्रामीण – मनीष चौधरी
धार – स्वतंत्र जोशी
डिंडौरी – ओमकार सिंह मरकाम
गुना – जयवर्धन सिंह
ग्वालियर ग्रामीण – प्रभुदयाल जोहरे
हरदा – मोहन साई
इंदौर ग्रामीण – विपिन वानखेड़े
जबलपुर ग्रामीण – संजय यादव
झाबुआ – प्रकाश रांका
कटनी ग्रामीण – कुंवर सौरभ सिंह
खण्डवा ग्रामीण – उत्तम पाल सिंह पुर्नी
खरगोन – रवि नाइक
मैहर – धर्मेश घई
मण्डला – डॉ. अशोक मर्सकोले
मंदसौर – महेन्द्र सिंह गुर्जर
मऊगंज – हीरालाल कोल
मुरैना ग्रामीण – मधुराज तोमर
नर्मदापुरम् – शिवकांत पाण्डेय
नरसिंहपुर – श्रीमती सुनीता पटेल
नीमच – तरुण बेहेती
निवाड़ी – राजेश यादव
पांढुर्णा – जतन उइके
पन्ना – अनीस खान
रायसेन – देवेंद्र पटेल
राजगढ़ – प्रियव्रत सिंह
रतलाम ग्रामीण – हर्षविजय गेहलोत
रीवा ग्रामीण – राजेन्द्र शर्मा
सागर ग्रामीण – भूपेन्द्र सिंह मोहासा
सतना ग्रामीण – सिद्धार्थ कुशवाहा
सीहोर – राजीव गुजराती
सिवनी – नरेश मरावी
शहडोल – अजय अवस्थी
शाजापुर – नरेश्वर प्रताप सिंह
श्योपुर – मंगीलाल बैरवा ‘फौजी’
शिवपुरी – मोहित अग्रवाल
सीधी – ज्ञान प्रताप सिंह
सिंगरौली ग्रामीण – श्रीमती सरस्वती सिंह मरकाम
टीकमगढ़ – नवीन साहू
उज्जैन ग्रामीण – महेश परमार
उमरिया – इंजीनियर विजय कुमार कोल
विदिशा – मोहित रघुवंशी.

Leave a Reply