मध्य प्रदेश में 2 आईएएस अफसरों के तबादले, 4 आईपीएस अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल| मध्य प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को 2 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही 4 सीनियर आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। साल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी करोड़ी मीणा को नगरीय प्रशासन विभाग और स्मार्ट सिटी में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि, 2017 बेच के अदिकारी डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. परिक्षित संजयराव सतना जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे।

Leave a Reply