मध्‍य प्रदेश के 12 शहरों में पारा 10डिग्री से नीचे : राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट ; केदारनाथ में तापमान -14डिग्री, हिमाचल में 4 दिसंबर से बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड देश/प्रदेश नई दिल्ली मध्‍य प्रदेश राजस्थान राष्ट्रीय हिमाचल प्रदेश

एजेंसी, दिल्ली/भोपाल/जयपुर/शिमला/देहरादून। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। शनिवार को जबलपुर, ग्वालियर समेत राज्य के 12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत कई जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा। राजस्थान में बीते 2 दिनों में हल्की बारिश के बाद भी सर्दी बढ़ गई है। भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद समेत 5 जिलों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। 1 दिसंबर से राज्य में शीतलहर का अलर्ट है। शेखावाटी और बीकानेर संभाग में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक जाने के आसार हैं। हिमाचल लंबे समय से बारिश-बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने 4 दिसंबर से प्रदेश के ऊपरी और मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। हिमाचल प्रदेश में इस महीने अभी तक 93% कम बारिश हुई है जिससे सूखे जैसे हालात बनना शुरू हो गए हैं। वहीं, उत्तराखंड में शनिवार को बादल छाए रहे। पहाड़ी इलाकों का पाला गिर रहा है। केदारनाथ में तापमान माइनस 14डिग्री और बद्रीनाथ में माइनस 10डिग्री तक पहुंच गया।

Leave a Reply