मध्यप्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की बड़ी सौगात : गेहूं के समर्थन मूल्य में की बढ़ोत्तरी

मध्यप्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की बड़ी सौगात : गेहूं के समर्थन मूल्य में की बढ़ोत्तरी

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल। मध्यप्रदेश में किसानों को सरकार ने एक और सौगात दी है। राज्य केबिनेट ने गेहूं का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। पिछले साल की तुलना में इसमें बढ़ोत्तरी की गई है। मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा की गई। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने केबिनेट बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है।

2025 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल था। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि परिषद को बताया कि प्रदेश में गेहूं के उपार्जन के लिए पंजीयन 7 फरवरी से शुरू किया जा चुका है जोकि 7 मार्च तक चलेगा। मंत्रि परिषद की बैठक में 2026-27 के आम बजट पर भी चर्चा हुई। राज्य सरकार के तीसरे अनुपूरक बजट पर भी विमर्श हुआ। वित्त विभाग ने कैबिनेट सदस्योें के सामने प्रजेंटेशन दिया। एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस साल 2585 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि कैबिनेट की अगली बैठक बालाघाट में होगी जोकि कृषि को समर्पित रहेगी।

ये भी पढ़े : मणिपुर के उखरुल जिले में हिंसक झड़पों से तनाव बना : बीएसएफ, सीआरपीएफ और असम राइफल्स के जवान तैनात

175 रुपए का बोनस मिलाकर 2600 के हिसाब से खरीद
एमपी में वर्ष 2025 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल था। राज्य सरकार ने इसमें 175 रुपए का बोनस मिलाकर कुल 2600 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदा था। इस बार यानि 2026 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। प्रदेश में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी से शुरु हो चुके हैं।

गेहूं का समर्थन मूल्य गत वर्ष की तुलना में 160 रुपए अधिक
मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया गेहूं के उपार्जन के लिए प्रदेशभर में इस बार 3186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं का समर्थन मूल्य गत वर्ष की तुलना में 160 रुपए अधिक रखा गया है। इस प्रकार गेहूं के समर्थन मूल्य में सरकार ने बढ़ोत्तरी की है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply