मणिपुर पुलिस ने अफीम की खेती का शुरू हुआ ड्रोन सर्वेक्षण

देश/प्रदेश नई दिल्ली मणिपुर राष्ट्रीय

एजेंसी, इंफाल। मणिपुर पुलिस ने वन अधिकारियों की सहायता और खाबुंग गांव के चेयरमैन के सहयोग से मंगलवार को सेनापति जिले के ऊपरी और निचले खाबुंग गांवों में अवैध अफीम की खेती का पता लगाने के लिए ड्रोन का उपयोग कर हवाई सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण से पता चला कि लगभग 13 हेक्टेयर वन भूमि अफीम की खेती के लिए साफ़ की गई है और कई हिस्सों में पहले ही इसकी बुवाई हो चुकी है। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान को कड़ी चेतावनी देते हुए फ़सल को तुरंत नष्ट करने और आगे की खेती पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इस बीच, सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नुंगोई माखा लेईकाई में एक व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया। संदिग्ध व्यक्ति सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में बाधा उत्पन्न कर रहा था और कथित रूप से लामलाई क्षेत्र में दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को बंद करने की धमकी दे रहा था।

Leave a Reply