मंडला। मंडला लोकसभा के लिए कांग्रेस ने विधायक ओमकार सिंह मरकाम को अपना प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव की उपस्थिति में नामांकन पूर्व जेल ग्राउंड स्टेडियम के पास सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार बड़े बड़े वादे करती है। लेकिन वे वादे पूरे नहीं होते। उन्होंने आम जनता से ही पूछा कि दो करोड़ रोजगार देने की, महंगाई कम करने, किसानों का समर्थन मूल्य,आपके खाते में 15-15 लाख ने,किसानों भाईयों की डबल इंकम करने, सहित किए गए कई वादे पूरे हुए क्या। 5 आदमीयों का घर चलाने के लिए पहले 3 से 4 हजार लगते थे, अब 20 से 25 हजार में भी काम नहीं होता है।
पटवारी ने प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज पर आरोप लगाते हुए किया कि विधानसभा चुनाव के पूर्व हर महीने बड़े पंडाल लगाना और हाथ में माइक लेकर महिलाओं से कहा कि चुनाव में वाेट दो, जीतते ही 3 हजार करूंगा, उनका झूठ पाखंड रहा। शिवराज के झांसे में आकर भाजपा 160 सीट जीत गई गई। हरियाणा से मुख्यमंत्री खट्टर आए, उन्होंने शिवराज को पर्ची देकर पढ़ने कहा, जिसमें पर्ची से निकला हुआ मुख्यमंत्री मोहन यादव आए। विधायकों का मुख्यमंत्री नहीं, पर्ची का मुख्यमंत्री बताया।
आदिवासियों पर अत्याचार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मप्र सरकार पर आरोप लगाए कि भाजपा सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार हुए। मप्र आदिवासी बहनों पर सबसे अधिक अत्याचार होते हैं। आदिवासी बहनों के साथ ही सबसे अधिक दुराचार मप्र में होता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी 10 साल सरकार में रहे। उन्होंने कहा था कि स्विस बैंंक की लिस्ट आएगी, गांधी परिवार और उनके नेताओं के खाते से निकालकर आपके खाते में 15-15लाख मुफ्त में आ जाएंगे। पर लिस्ट किसकी आई एसबीआई की। पटवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार की लडाई मोदी की इस तरह की है जो उनके साथ आए वह दूध का धुला और जो नहीं आए वह विपक्ष में हो तो ईडी और जेल। अब लड़ाई आ गई है लोकतंत्र और संविधान बचाने की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई तो गरीब बहनों, आदिवासी,दलित बहनों को 8500 रूपए देंगे। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो 2700 रूपए गेहूं के दाम और 3100 रूपए धान के दाम मिलेंगे।


